ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:विश्वभर में धरती में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं । इसके लिए धरती पर पौधे लगाए जा रहे हैं क्योंकि जितनी हरियाली होगी उतनी ही साफ हवा मिलेगी । पर्यावरण को बचाने की विभिन्न कोशिशों में “द प्रेस क्लब ऑफ अमृतसर” ने भी योगदान दिया है । अमृतसर के पत्रकारों की इस संस्था की ओर से स्थानीय सरकारी हाई स्कूल में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई । इस अवसर पर अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर कमलजीत सिंह संघा मुख्य मेहमान को तौर पर पहुंचे ।
इस अवसर पर पत्रकारों स्कूल के विधियार्थियों और अध्यापकों को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा की वातावरण को बचाने के लिए जा जागरूक करने का काम आज जागरूक क्लास, पत्रकारों ने किया है जो की सराहनीय कदम है क्योंकि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तम्ब है । साथ ही उन्होंने विधियार्थिओं और अध्यापकों की पर्यावरण की संभाल, पानी की संभाल और नशे के खिलाफ खड़े होने का संदेश दिया। इस अवसर पर “दी प्रेस क्लब आफ अमृतसर” के अध्यक्ष, राजेश गिल ने डीसी का धन्यवाद किया और कहा की समाजिक सरोकार से जुड़े इस तरह के और भी कार्यक्रम करवाए जायेंगे।
Watch Video
https://youtu.be/0TPDLejRo1w
