मनोहर राज में बकरी के साथ गैंगरेप, आठ लोगों पर हुआ मामला दर्ज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में अब तक लड़कियों और महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही थी, लेकिन अब एक ऐसी घटना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में अब तक लड़कियों और महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही थी, लेकिन अब एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को ही शर्मसार कर दिया। नूंह जिले के मरोड़ा गांव में गैंगरेप का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। मरोड़ा गांव में किसी महिला या बच्ची के साथ नहीं बल्कि एक बेजुबान बकरी के साथ आठ लोगों ने गैंगरेप किया। आठ लोगों के अप्राकृतिक संबंधों का शिकार बनी बेजुबान बकरी इस कृत्य को सहन नहीं कर पाई और कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। बकरी के मालिक और गांव के लोगों ने तीन आरोपियों को पकड़कर उनकी जमकर धुनाई करने के बाद उन्हें छोड़ दिया।gang rape with goatआरोपियों को पकड़ने के बाद साथ हुआ कि शराब और जुएं की लत के चलते 8 लड़कों ने एक सुनसान मकान में रात के समय बकरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। 25 जुलाई को हुई इस घटना के बाद बकरी क हालत बिगड़ने लगी और 26 जुलाई को उसकी मौत हो गई। बकरी के मालिक असलूप ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि पुलिस ने सावकार, हारुन और जाफर समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर किया गया है। बकरी के साथ गैंगरेप का पता चलते ही पूरे गांव में कई प्रकार की चर्चाए शुरू हो गई। इस घटना से इलाके में गांव की साख के साथ इलाके की प्रतिष्ठा को भी धूमिल करे का काम किया है। फिलहाल बकरी मालिक इंसाफ के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है। देखने वाली बात ये होगी कि महिला से रेप होने के मामले आसानी से न दर्ज करने वाली हरियाणा पुलिस एक बेजुबान पर हुए इस अत्याचार को लेकर कब और क्या कार्रवाई करेगी ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *