बॉलीवुड में रानू मंडल मचा रहीं धमाल, जल्द बनेगी उन पर बड़ी फिल्म

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर गुजारा करने वाली रानू मंडल की जिंदगी रातों रात बदल गई। उनके एक गाने का वीडियो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर गुजारा करने वाली रानू मंडल की जिंदगी रातों रात बदल गई। उनके एक गाने का वीडियो वायरल होने के बाद के सोशल मीडिया पर सेनसेशन बन गईं। देखते ही देखते रानू की बॉलीवुड में भी एंट्री हो गई। आज रानू अपनी सुरीली आवाज से वाहवाही लूट रही हैं। हिमेश रेशमिया की फिल्म में गाना गाने के बाद अब ये खबरें सामने आ रही हैं कि, अब रानू की जिंदगी को बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी की जा रही है। जी हां, रानू मंडल पर बायोपिक बन सकती है।

ranu mandal
एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को जाने-माने निर्माता-निर्देशक ऋषिकेश मंडल बना रहे हैं। ऋषिकेश मंडल इस फिल्म को प्रोड्यूस करने के साथ- साथ डायरेक्ट भी करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर महीने में शुरू हो जाएगी। वहीं फिल्म के गानों में रानू मंडल खुद अपनी आवाज देंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *