हरियाणा में ‘मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना’ की शुरुआत, सीएम मनोहर लाल ने किया शुभारंभ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आज मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना की शुरुआत की। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में परिवारों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आज मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना की शुरुआत की।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

बता दें कि मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के तहत प्रदेश के लाखों परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए इस योजना की शुरुआत सुरक्षीत परिवार, ‘शशक्त परिवार’, ‘समृद्धि परिवार’ की दृष्टि से की जा रही है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पात्र परिवारों को सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करने के लिए, राज्य सरकार लोगों को जीवन बीमा या आकस्मिक बीमा, फसल बीमा और पेंशन से संबंधित लाभ प्रदान करने के लिए ये महत्वपूर्ण योजना शुरू कर रही है।

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला के रैड बिश्प होटल पहुंचकर मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना का शुभारंभ किया है।

दरअसल, सीएम मनोहर लाल हरियाणा की जनता से जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए आशीर्वाद लेने के लिए प्रदेश के भ्रमण पर निकले हैं।

इस दौरान सीएम जनता से रूबरू हो रहे हैं और भाजपा के पांच साल के कार्यकाल में हुए विकास को लेकर भी वोट मांग रहे हैं।

बता दें कि हरियाणा में जल्द ही विधानसभा चुनाव भी नजदीक हैं, सभी पार्टियां सत्ता पाने के लिए कमर कस मेहनत करने में जुटी हुई हैं।

सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा 8 सितंबर को रोहतक में संपन्न होगी। उस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली रोहतक में होगी और इसी के साथ ही जन आशीर्वाद यात्रा को भी संपन्न किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *