KRK के Tweet पर रंगोली का हमला

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : Twitter पर आपत्तिजनक और बकवास ट्वीट्स के लिए प्रसिद्द कमाल आर खान (KRK) ने अब कंगना रनौत की बहन रंगोली पर…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : Twitter पर आपत्तिजनक और बकवास ट्वीट्स के लिए प्रसिद्द कमाल आर खान (KRK) ने अब कंगना रनौत की बहन रंगोली पर हमला कर दिया है। दरअसल कुछ दिनों पहले कंगना ने एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली के पिता और एक्टर आदित्य पंचोली को लेकर गंभीर खुलासे किए थे।

कंगना ने बताया था कि साल 2005 में वो आदित्य से मिली थी। उन्होंने आदित्य पर पिटाई करने के साथ ही दूसरे गंभीर आरोप लगाए थे। अब KRK ने ट्वीटर के माध्यम से रंगोली पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। मंगलवार को भी KRK ने एक के बाद एक ट्वीट करके रंगोली पर आरोप लगाए।

कमाल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि कंगना 2005 में नहीं बल्कि साल 2003 में आदित्य पंचोली से मिली थी। उसके पास इसका सबूत भी है। कंगना ने अपने इंटरव्यू में झूठा आरोप लगाया है। वहीं KRK के ट्वीट पर कंगना की बहन रंगोली ने जोरदार हमला किया।

रंगोली ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘La tera proof, I challenge you, Show proof when Kangana met Aaditya in 2003, nahin toh sabke samne naak ragad bikau kutte…’ रंगोली के इस ट्वीट के बाद ट्वीटर पर लोगों ने KRK को ट्रोल करना शुरू कर दिया।  वहीं कंगना ने भी कई गंभीर ट्वीट कर डाले। कई में तो आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *