न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पिछले काफी समय से कंडी के इलाके ढोलवाहा-जनौड़ी में एक खूंखार तेंदुआ के आतंक से लोग परेशान थे। तेंदुआ इलाके के पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहा था। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को पकड़ने में सफलता हासिल की, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि अभी भी इलाके के लोग डरे ही हुए हैं।
बताया जाता है कि ढोलवाहा-जनौड़ी के एक घर पर तेंदुआ ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले से घरवाले डर गए और उन्होंने वन विभाग को सूचना दिया। जिसके बाद विभाग की टीम पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिला। उसे पिंजड़े में बंद करके चंडीगढ़ के शतबीड चिड़ियाघर भेज दिया गया।

