ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में एक युवक ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। युवक ने विज से न्याय की गुहार लगाई है।
शिकायतकर्ता ने विज को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत में शिकायतकर्ता ने कहा कि, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पावर मिनिस्टर रहते हुए अपने किसी साथी के साथ उनकी हिस्सेदारी करवाई और फिर उन्हें बिजली बोर्ड के टेंडर दिलवाए थे, जबकि उनकी कंपनी कोई भी कंडीशन पूरी नहीं करती थी।
शिकायतकर्ता ने आगे कहा कि, बिना नियमों को पूरा किये उनकी कंपनी को सुरजेवाला ने कई टेंडर दिलवाए। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को की जिसके बाद पीएमओ ने इस मामले में इसकी जांच स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को दे दी। लेकिन स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने मामले की जांच में मिलीभगत की और हमपर कार्रवाई कर दी लेकिन सुरजेवाला को जांच में शामिल किए बिना क्लीन चिट दे दी, जबकि असली गुनाहगार सुरजेवाला है।

