ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज – दिल्ली के रानी झांसी रोड पर बनी एक तीन मंजिला बेकरी में आज सुबह 5 बजे भीषण आग लग गई, बताया जा रहा है कि, दिल्ली के इस बड़े अग्निकांड में अब-तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है।जबकि कई लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं, वहीं 56 लोगों को अब तक बचाया जा चुका है, लेकिन ये दिल्ली का पहला मामला नहीं है जब अग्निकांड में लोगों की दर्दनाक मौत हुई हो। चलिए आपको बतातें हैं कि अब-तक दिल्ली में आग से कितने बेगुनाह लोग मौत की नींद सो चुके हैं।
उपहार सिनेमा अग्निकांड में 59 बेगुनाहों की मौत
13 जून 1997 का ये दिन आज भी लोगों को याद है,क्योंकि इस दिन उपहार सिनेमा में सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना की फिल्म “बॉर्डर” लगी थी। जिसको देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा था। इस दौरान अचानक सिनेमाघर के ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई और देखते ही देखते इस आग में 100 से ज्यादा लोग झुलस गए थे। ये आग इतनी भीषण थी कि इसमें 59 बेगुनाहों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।ये हादसा शाम करीब 4 बजकर 55 मिनट पर हुआ था।
किन्नरों के सम्मेलन में आग से 15 लोगों की मौत
अग्निकांड का सिलसिला यही नहीं थमा 20 नवंबर 2011 को पूर्वी दिल्ली में आयोजित किन्नरों के सम्मेलन में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी, साथ ही 50 लोग घायल भी हुए थे।
होटल में आग से 17 लोगों की मौत
अब आपको दिल्ली के एक होटल का अग्निकांड बताने जा रहे हैं, जहां पर लोग गए तो थे खाना खाने लेकिन उन्हें क्या पता था ये उनकी जिंदगी का आखरी खाना साबित होगा। दिल्ली के उस होटल का नाम है अर्पित पैलेस ये होटल करीब 25 साल पुराना था। दिल्ली के करोलबाग स्थित अर्पित पैलेस में 12 फरवरी 2019 को भीषण आग लग गई थी इस अग्निकांड में 17 लोगों की मौत हुई थी। जानकारी के अनुसार होटल में अधिकतर काम लकड़ी से हुआ था और यही कारण रहा कि आग फैलती चली गई और 17 लोगों का काल बन गई।
बवाना दिल्ली अग्निकांड
बवाना दिल्ली अग्निकांड इस अग्निकांड को भला कौन भूल सकता है, 20 जनवरी 2018 का ये दिन प्लास्टिक फैक्ट्री और पटाखा फैक्ट्री में काम करने बालों के लिए जैसे कहर बनके बरपा हो, बताया जाता है कि, जब यहां पर कुछ लोग काम कर रहे थे तो अचानक से प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई और उस आग में 17 लोग स्वाह हो गए, मरने वाले लोगों में कुछ की मौत दम घुटने की वजह से भी हुई थी।




