रामकुमार गौतम को दुष्यंत चौटाला का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, मिला नोटिस

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गठबंधन सरकार में मंत्री न बनाए जाने से नाराज चल रहे जननायक जनता पार्टी के विधायक रामकुमार गौतम को विधानसभा के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गठबंधन सरकार में मंत्री न बनाए जाने से नाराज चल रहे जननायक जनता पार्टी के विधायक रामकुमार गौतम को विधानसभा के भीतर पार्टी नेता एवं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का मजाक उड़ाना महंगा पड़ गया है। पार्टी हाईकमान द्वारा उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके दो सप्ताह में स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। रामकुमार गौतम पहले से ही पार्टी से दूरी बनाए हुए हैं।

बता दें, जजपा विधायक रामकुमार गौतम का चार दिन पहले हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय सत्र के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह दुष्यंत चौटाला के खिलाफ नकारात्मक टिप्पणी करते हुए दिखाई देते हैं। यह वीडियो विधानसभा लॉबी का है। जिसमें कई विधायक और मंत्रियों के बीच बैठे गौतम ने कैप्टन अभिमन्यु का नाम लिए बगैर दोहराया कि रिश्तेदारी के कारण मेरा नंबर नहीं लगा।

उन्होंने दुष्यंत पर टिप्पणी करते हुए अमिताभ बच्चन की फिल्म का उदाहरण देकर कहा था कि, अकेला दस-दस विभाग ले रहा है, ये तो वही हाल हुआ कि खावे गौरी का यार बलम तरसे। हमने पार्टी बनाई, हमने पार्टी खड़ी की और आज हम ही किनारे लगा रखे हैं। इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सियासी गलियारों में चर्चाएं और भी तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *