ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भिवानी पहुंचे शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि आज चुनाव के चलते भाजपा सबसे आगे चल रही है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिस भी नेता को टिकट नहीं मिली है, उन्हें पार्टी जल्द ही मना लेगी। उन्होंने कहा कि हम दोबारा मजबूत सरकार मजबूत बनाएंगे और अपने मंत्री को मना लेंगे।
वहीं, शिक्षा मंत्री ने बताया कि महेंद्रगढ़ से उन्हें बीजेपी ने टिकट दी है, 3 अक्टूबर को वे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान सीएम मनोहर लाल भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ राम बिलास शर्मा ने टिकट देने पर पार्टी हाईकमान का आभार भी जताया है।
उधर विपक्ष कांग्रेस पर भी राम बिलास शर्मा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेता और उनकी नीति विहीन पार्टी है। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने बताया कि मोदी और शाह ने अनुच्छेद 270 हटाकर ऐतिहासिक फैसला लिया है।


