ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पूरे प्रदेश में लगातार दौरा कर रहे बीजेपी के सांसद राजकुमार सैनी ने अब अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। रेवाड़ी पहुंचे राजकुमार सैनी ने कहा कि वो दो महीने बाद अपनी पार्टी की घोषणा कर देंगे। सैनी ने साफ कहा कि वो अगस्त में हर हाल में अपनी पार्टी की घोषणा कर देंगे।
बीजेपी से चुनाव लड़ने संबंधी पूछे सवाल पर सैनी ने कहा कि वो बीजेपी की टिकट पर कतई चुनाव नहीं लड़ेंगे। क्योंकि अगर बीजेपी से चुनाव लड़ना होता तो उन्हें अपना मंच बनाने क्या जरूरत थी। अपनी पार्टी के खिलाफ बोलने के अलावा बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने इनेलो और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी जमकर निशाना साधा।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति यात्रा को सैनी ने शव यात्रा करार देते हुए कहा कि 11 महीने बाद कांग्रेसी अपनी मय्यत पर पहुंच जाएंगे। साथ ही इनेलो की जेल भरो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए सांसद ने कहा कि इनेलो के आधे लोग जेल में है। इसलिए जेल में बंद ये नहीं चाहते कि उनके बाकी लोग भी बाहर रहे। इसलिए ही वो जेल भरो आंदोलन चला रहे है।


