ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए, एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी ने बताया कि जब 21 जून को पुलिस पार्टी साहनेवाल मेन चौक में मौजूद थी, तो राजू यादव और शलेंद्र यादव नाम के दो व्यक्तियों ने संतोष यादव के गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई थी । पुलिस ने सिविल अस्पताल में रखी अज्ञात लाश को उन्हें दिखाया जिसके बाद मृतक की पहचान संतोष यादव के रूप में हुई ।
पुलिस को राजू यादव ने बताया कि सन्तोष यादव शत्रुध्न के साथ कुछ महीने पहले फोकल पॉइंट में एक फैक्ट्री में काम करता था। शत्रुध्न ने संतोष यादव के कुछ पैसे देने थे। 15 जून को संतोष शत्रुध्न के साथ जसपाल बांगड़ में उसके घर में बातचीत के लिए गया। जहां दोनों में झगड़ा हो गया और शत्रुध्न ने अपने भाई संतोष शाह की मदद से तेजधार हथियार के साथ संतोष यादव का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। आरोपियों ने शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए उसे एक बोरे में बांधकर गांव के बाहर खेतों में फेंक दिया। पुलिस ने जांच के दौरान संतोष शाह को काबू करने में सफलता हासिल की। जिसने पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि उसने शत्रुधन की मदद से साइकिल पर शव को लादकर खेत में फेंका था। पुलिस शत्रुधन और कत्ल में इस्तेमाल किए गए तेजधार और मोटरसाइकिल की तलाश कर रही है।
पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी
एक आरोपी किया गिरफ्तार, दूसरे की तसाश जारी
तेजधार हथियार से किया था कत्ल
आरोपी ने कबूल किया अपना जुर्म
