ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में महिलाओं को लेकर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। फतेहाबाद के टोहाना में 3 युवकों ने एक नाबालिग दलित लड़की को अगवा कर उसे 9 दिन तक बंधक बनाकर रखा। इतना ही नहीं 9 दिन तक तीनों युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया।
पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पुलिस को जाखल इलाके के एक मकान से नाबालिग लड़की को बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक नाबालिग है।
डीएसपी जोगेंदऱ संह ने बताया कि मेडिकल में भी लड़की के साथ रेप की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


