नवजोत सिंह सिद्धू को मिली जान से मारने की धमकी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को सावधान करती एक चिट्ठी | चिट्ठी भी उस शख्स की ओर से जो खुद को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को सावधान करती एक चिट्ठी | चिट्ठी भी उस शख्स की ओर से जो खुद को गुरू का अनुयायी कहता था | गुरू के इस अनुयायी ने, गुरू को यानि नवजोत सिंह सिद्धू को जान से मारने की धमकी दी है | ये धमकी महज पंजाब सरकार के मंत्री के लिए ही नहीं है, चिट्ठी में चार नाम ओर भी हैं | जो चिट्ठी को भेजने वाले के निशाने पर है | सबसे पहले चिट्ठी में लिखा है |

आप सिख हो, यानि चिट्ठी भेजने वाले ने सबसे पहले धर्म के नाम पर निशाना साधा है | वो निशाना जो लोगों को आस्था से जोड़ता है | लेकिन इसी आस्था को लेकर अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है | धमकी की साजिश के पीछे की वजह है चिट्ठी भेजने वाले का गुरू राम रहीम | इस चिट्ठी में राम रहीम को लेकर सिद्धू के बयान का जिक्र है | साथ ही सिखों के बरगाड़ी कांड के बाद लगे पोस्टर्स के मामले का हवाला देते हुए, सिद्धू से सवाल किया गया है |

लेकिन जो मामला सामने है ये इतना सीधा नहीं है | इसके पीछे कुछ और भी पेंच भी है | कुछ ऐसे राज़ हैं जो अनसुलझे है | इस अनसुलझे राज का कबूलानामा है ये चिट्ठी | इस चिट्ठी को भेजने वाले अमरिक सिंह जो कि राम रहीम का चेला ने चुनौती देते हुए कहा है कि राम रहीम को फंसाने के लिए सिख डॉलर दे रहे हैं | यानि साफ तौर पर कहा गया है कि खट्टा सिंह जो राम रहीम के खिलाफ गवाही दे रहा है, उसकी गवाही को हथियार बनाकर रम रहीम को फंसाया जा रहा है | इसके बाद चिट्ठी में आगे उन पांच लोगों के नाम हैं, जो इस चिट्ठी भेजने वाले के रडार पर हैं |

चिट्ठी के जरिए धमकी के बाद डेरा प्रेमी अमरीक सिंह ने सीधी चुनौती और अपनी ख्वहिश सामने रख दी | इस ख्वाहिश में उसने पांचों लोगों को सावधान करते हुए, साफ कर दिया कि उनकी ज़िंदगी राम रहीम के लिए समर्पित है | उनका धन रम रहीम को अर्पण है | उनका मन अपने गुरू में लीन हैं और इस गुरू के लिए वो खुद को भी कुर्बान करने के लिए तैयार हैं |

इस चिट्ठी के जरिए भेजने वाले डेरा प्रेमी अमरीक सिंह ने अपने इरादे साफ तो कर दिये | साथ ही जता भी दिया कि वो किस हद तक अपने अंजाम तक जा सकते हैं | यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए गए राम रहीम को फंसाने और उसके खिलाफ बयान देने को लेकर जो भी सामने आएगा | उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा |

Watch Video

https://youtu.be/YrrLpQDGqjk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *