ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव रंजन ने कुरुक्षेत्र जिले का दौरा कर एक टच स्क्रीन का शुभारंभ किया। इस दौरान राजीव रंजन ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में टच स्क्रीन से मतदाताओं को वोट से जुड़ी हर जानकारी आसानी से मिल जाएगी।
साथ ही उन्होने ये भी कहा कि चुनाव में तकनीक का प्रयोग किया जाएगा जिससे चुनावी खर्चे को और आदर्श आचार संहिता की उल्लघंना करने वालों को कुछ भी छिपाना मुश्किल होगा।
साथ ही उन्होने ये भी बताया कि कोई भी आम आदमी आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की वीडियो या फोटो को इस एप पर डाल सकेंगे। इन शिकायतों का निपटारा 100 मिनट की समयावधि में किया जाएगा।

