ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- करनाल के कर्ण लेक के सामने एक ओवरलोडिड ट्रक ने पंजाब रोडवेज को टक्कर मार देने से एक भयानक हादसा हो जाने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार ओवरलोडिड ट्रक की पंजाब रोडवेज से भिड़ंत हो गई जिस कारण ट्रक दूसरी तरफ पलट गया। इसके अलावा दो अन्य ट्रकों की भी ट्रक के साथ भीडंत हो गई।
इस हादसे के कारण रास्ते में एक भयानक जाम लग गया जिससे राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो ट्रक ड्राइवर गंभीर जख्मी हो गए।
साथ ही बताया जा रहा है कि क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया गया ताकि राहगीर आसानी से आ जा सके। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


