फरीदाबाद, 3 सितंबर
फरीदाबाद के गांव जाजरू में उस समय हलचल मच गई, जब ब्लॉक प्रशासन के अधिकारी, BDPO अंशुल डागर, ग्रामीण सचिव और पुलिस टीम सरपंच के घर पहुंची।टीम ने पुलिस की मौजूदगी में सरपंच के घर की तलाशी ली। यह कार्रवाई पंचायत से संबंधित दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच को लेकर की गई थी।
तलाशी के दौरान सरपंच के घर से पंचायत से संबंधित कोई आधिकारिक रिकॉर्ड या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। हालांकि, जांच टीम को दो दस्तावेज मिले, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और बाद में ब्लॉक अधिकारियों को सौंप दिया। फिलहाल इन दोनों दस्तावेजों की जांच की जा रही है। दस्तावेजों में क्या जानकारी है और इनका पंचायत के रिकॉर्ड से क्या संबंध है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।वहीं, पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।
अन्य खबरें जानें –



