फरीदाबाद , 3 सितंबर
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में अंबेडकर चौक के पास तिगांव रोड पर सड़क किनारे लगातार जमा हो रहे कूड़े को हटाने के लिए नगर निगम की टीम JCB और बड़ी गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। निगम कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने की कार्रवाई शुरू करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान सफाई कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने से काम में अवरोध उत्पन्न होने की स्थिति सामने आई।
कुछ सफाई कर्मचारियों ने अपना विरोध प्रदर्शन किया उनको रोकने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।सफाई कर्मचारियों में कुछ महिलाएं थी जिन्होंने नारेबाजी की और प्रशासन को कम करने में रुकावट डालने की कोशिश की ,उनको रोकने के लिए पुलिस की टीम ने महिला पुलिस टीम बुलाकर महिला कर्मचारियों को अरेस्ट किया, क्योंकि कर्मचारी सरकारी कार्य करने में बाधा डाल रहे थे ।सभी कर्मचारियों को पुलिस थाने ले जाया गया। बताया गया है कि सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं।
वहीं, सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों की कई प्रमुख मांगों पर सहमति जताते हुए उनके हित में महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने का दावा किया गया है। इनमें पात्र सफाई कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा देने तथा लंबे समय से कार्यरत पात्र कर्मचारियों की मासिक देय राशि में बढ़ोतरी जैसे निर्णय शामिल हैं।
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि सफाई व्यवस्था को किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होने दिया जा सकता। तिगांव रोड पर सड़क किनारे फैले कूड़े के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण दुर्गंध के साथ-साथ संक्रमण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बना हुआ है।
निगम प्रशासन ने सफाई व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा हटाने की कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
अन्य खबरें जानें –



