ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: काग्रेस के प्रधान राहुल गांधी ने मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश कर पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान राहुल गांधी ने बॉलीवुड के दो सीनों की भी याद दिलवा दी। राहूल गांधी ने सत्र के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को गले लगाया उसके बाद जब राहुल गांधी अपनी सीट पर आकर बैठे तो उन्होंने अपने पास बैठे सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को आंख मार दी।
सांसद में राहूल गांधी की इस हरकत के बाद ब़ॉलीवुड के दो सीन याद आ गए जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में थे। गौरतलब है कि राहूल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को गले लगाया इस हरकत पर फिल्म मुन्नाभाई का डायलॉग और सीन जादू की झप्पी याद गई। साथ ही जब उन्होने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को आंख मारी तो सोशल मीडिया पर रातो रात चमकने वाली साउथ की अभिनेत्री प्रिया प्रकाश की आंख मारने वाला सीन याद आ गया।
बता दें कि राहुल गांधी के द्वारा इस तरह की हरकत करने के बाद सोशल मीडिया पर तुफान मचा दिया है। गौरतलब है कि राहूल गांधी की इस हरकत के बाद हरसिमरत कौर बादल ने हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने पंजाबियों को नछेड़ी कहा था तो राहुल गांधी उस कौन सा नशा करके आए थे।
इसके अलावा उनका ये भी कहना है कि राहुल गांधी एक अपनी एक स्क्रिप्ट के आधार पर पीएम के गले लगे थे। वहीं दूसरी तरफ किरण खैर ने भी राहुल गांधी को कहा कि हमने तो बॉलीवुड तो छोड़ दिया है और राहुल गांधी बॉलीवुड जाने की तैयारी कर रहे है।



