ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाबी इंडस्ट्री हमेशा अपने गीतों को लेकर चर्चा में बनी रहती है पर अब इस इंडस्ट्री के गायक भी चर्चा में आने लगे है। पंजाबी सिंगरों के चर्चा में आने का कारण उन पर लगने वाले रेप केस का आरोप लगना है। इस आरोप से गिने चुने ही पंजाबी गायक बच पाए है। पर ज्यादातर पंजाबी गायकों पर रेप करने के आरोप लगे है। सूत्रों से पता चला है कि फिल्म रेस-3 के गीत हीरीए को अपनी आवाज देने वाले पंजाबी गायक दीप मनी पर भी रेप का आरोप लगा है।
सूत्रों का कहना है कि दीप मनी पर एक युवती ने नौकरी देने और विवाह का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि उसको काफी समय के बाद पता चला कि दीप मनी शादीशुदा है। सूत्रों का कहना है कि युवती के बयान पर दीप मनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि ये कोई पहला मामला नहीं है जिसमें पंजाब गायक पर रेप करने का आरोप लगा हो। इससे पहले भी इस तरह के कई गायक है जिन पर रेप करने के आरोप लगे है। बता दें कि पंजाबी फिल्मों के मशहूर अभिनेता जरनैल सिंह जैली पर साल 2014 मं एक युवती ने जैली सहीत उसके दो साथियों पर रेप करने के आरोप लगाए थे।
युवती के बयानों के आधार पर ये मामला दर्ज कर लिया गया था। युवती का कहना था कि जैली उसको संगीत सिखाने के लिए अपने फ्लैट में ले गया था जिसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिल कर बलात्कार किया। जिसके बाद जरनैल सिंह जैली सहीत उसके दो और दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। इसके इलावा पंजाबी इंडस्ट्री के एक और सिंगर पर भी बलात्कार करने के आरोप लगा था।
पंजाबी सिंगर नछतर सिंह का पंजाबी इंडस्ट्री में जाना माना नाम है। नछतर गिल पर एक युवती ने नछतर गिल के साथ साथ उसके तीन साथियों पर बलात्कार करने के आरोप लगाए थे। पीड़ित युवती का कहना है कि नछतर गिल और उसके तीन साथियों ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके अलावा उसने ये भी कहा कि विदेश भेजने के नाम पर उसके 20 लाख रूपए भी लिए गए थे।



