ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : हरियाणा में अब बदमाश बेखौफ होते जा रहे है। बदमाश बिना किसी डर से वारदात को अंजाम देकर आसानी से वहां से फरार हो रहे है। ऐसा ही एक मामला यमुनानगर के नांगल जगीर में गुगा माड़ी मंदिर में सामने आया। कोई व्यक्ति मंदिर के पुजारी की हत्या कर वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस को हत्यारे और हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस का दावा है कि वो जल्द ही मामले को हल कर देगी।
https://www.youtube.com/watch?v=1dvyXZrUGME&feature=youtu.be
यमुनानगर के नांगल जागीर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जहां जब लोगों ने गांव के गुगा माड़ी के पुजारी का शव गामडी के बाहर गेट पर पड़ा देखा लोगों ने इसकी सूचना पुजारी के परिवार को दी। परिवार वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, लेकिन शुरूआती जांच में पुलिस को कोई खास सुराग नहीं मिला।
गांव वासी राकेश ने बताया कि 55 वर्षीय राजपाल पिछले कई सालों से इस मंदिर में पूजा अर्चना कर रहा था। अब पुजारी का शव मंदिर के अंदर पड़ा हुआ मिला है। शव को देखकर लगता है की ईंट मार मारकर उसकी हत्या की गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्होंने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे पहले भी हरियाणा में इस प्रकार की कईं घटनाएं हो चुकी है, जिनमें बदमाश बिना किसी डर के वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते और बाद में पुलिस हाथ मलती नजर आती है। खैर देखने वाली बात ये होगी कि इस मामले में पुलिस आखिर कब तक हत्यारों तक पहुंच पाती है, जिससे मामले का खुलासा हो सके।

