सीएम सिटी में बेखौफ हुए बदमाश, खनन ठेकेदार के ऑफिस से लाखों की नकदी लूटी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के दूसरे शहरों की बात दूर अब तो सीएम सिटी में भी बदमशा बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के दूसरे शहरों की बात दूर अब तो सीएम सिटी में भी बदमशा बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे है। ऐसा लगता है कि मानों बदमाशों को किसी का भी डर नहीं है। इसी के चलते बदमाशों ने सीएम सिटी करनाल के सेक्टर-7 में खनन ठेकेदार के ऑफिस से हथियार बंद 4 बदमाशों ने तोड़फोड़ कर लाखों रुपये की नकदी लूट ली। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://www.youtube.com/watch?v=QPndv6z5rFo&feature=youtu.be

सेक्टर-7 स्थित खनन ठेकेदार के ऑफिस में कार्यरत सचिन ने बताया कि वो लोग बैंक में पैसे जमा कराने के लिए पैसे बाहर रख रहे थे। उसी दौरान चार हथियार बंद बदमाशों ने वहां आकर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने वहां तोड़फोड़ भी की। चारों बदमाश पिस्तौल के दम पर वहां रखी 25 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। जाते-जाते बदमाश वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

karnal loot 1

सूचना मिलते ही एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी ने बताया कि मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। एसपी ने कहा कि वारदात के बाद शहर की नाकाबंदी करा दी गई है और जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

karnal loot

गौरतलब है कि इससे पहले भी सीएम सिटी करनाल में बदमाशों ने हर वारदात को बिना किसी खौफ के अंजाम दिया है। इतना ही नहीं बदमाश सीएम के घर के बाहर से उनकी नेम प्लेट चुराने के अलावा सीएम के पड़ोस में ही चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे चुके। जिस राज्य में वहां के मुखिया का घर और पड़ोस ही सुरक्षित नहीं है। ऐसे में उस शहर को तो छोड़िए राज्य के बाकी शहरों का क्या हाल होगा ? इसका आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *