मौत की शर्त !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में दो दोस्तों ने 2000 रूपये जितने की शर्त लगा कर आगरा नहर में छलांग लगा दी, लेकिन दोनों दोस्त…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में दो दोस्तों ने 2000 रूपये जितने की शर्त लगा कर आगरा नहर में छलांग लगा दी, लेकिन दोनों दोस्त शर्त हार गए। एक दोस्त तो ज़िंदा बाहर आ गया लेकिन दूसरा दोस्त शर्त के साथ-साथ अपनी जिंदगी भी हार गया। घटना की सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना नहर से शव को बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

FBD BET IN DEATH 1

शर्त ये थी की एक पुल से कूदकर वो दूसरे पुल तक पहुंचेंगे और जो पहले पहुंचेगा वह दो हजार रूपये जीत जाएगा। इसी दो हजार रूपये को जीतने के चक्कर में दो दोस्तो ने फरीदाबाद से गुजर रही आगरा नहर के ऊपर बने लोहे की पुल से हरकेश नगर पुल तक पहुंचने के लिए छलांग लगाए दी, लेकिन दोनों ही अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाए। एक दोस्त शर्त हारकर नहर से बाहर आ गया तो वहीँ दूसरा दोस्त शर्त के साथ-साथ अपनी जिंदगी भी हार गया। पल्ला चौकी इंचार्ज बसंत ने बताया कि शर्त  लगाने के बाद दो दोस्तों ने नहर में छलाँग लगा दी, जिसमे  संजय कुमार तो नहर से बाहर आ गया, लेकिन सुधीर पांडे नहर से बाहर नहीं निकल सका और पानी में डूब गया। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *