Zelensky-Putin New Year Speech:
नए साल के मौके पर रूस युक्रेन युद्ध के बीच दोनों देशों के प्रमुखों ने जंता को संबोधित Putin- Zelensky Speech किया. इस बीच शांति समझौते को लेकर भी उन्होंने अपनी राय रखी. रूस में पुतिन के घर हुए हमले के सबुत भी पेश किए. जिन पर युक्रेन और युरोपियन युनियन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी.
Putin- Zelensky Speech; शांति समझौता 90 % तैयार-
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने नए साल पर दिए अपने संबोधन में कहा कि रूस के साथ युद्ध ख़त्म करने के लिए एक शांति समझौता 90 % तैयार है. ज़ेलेंस्की का यह संबोधन मुख्य तौर पर रूसी हमले के ख़िलाफ़ केंद्रित रहा. ज़ेलेंस्की ने कहा कि लगभग चार साल से जारी जंग को ख़त्म करने वाले समझौते का बाकी 10 फ़ीसदी हिस्सा शांति का भविष्य, यूक्रेन का भविष्य और यूरोप का भविष्य तय करेगा.

उन्होंने आगे कहा कि रूस अमेरिका और यूक्रेन के बीच “सकारात्मक माहौल” को बाधित करना चाहता था. जब ये दावे सामने आए तो ज़ेलेंस्की ने चेतावनी दी कि कथित ड्रोन हमले का बहाना बनाकर कीएव और यूक्रेन की अन्य सरकारी इमारतों पर हमला किया जाएगा.
पुतिन ने क्या कहा-
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नए साल के संबोधन में अपने सैनिकों से कहा, हमें आप पर और अपनी जीत पर भरोसा है. इससे पहले बुधवार को रूस ने दावा किया कि यूक्रेन ने ड्रोन का इस्तेमाल कर उत्तर-पश्चिमी रूस में वाल्दाई झील के पास पुतिन के निजी घर को निशाना बनाया. यूक्रेन ने रूसी सरकारी ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की.
Putin House Attack- घर में हमले के दिए सबूत-
यूरोपीय संघ (ईयू) के वरिष्ठ राजनयिक ने रूस के उस दावे को ख़ारिज़ किया. ईयू ने इसे रूस की तरफ से “जानबूझकर ध्यान भटकाने वाला प्रयास” बताया है. विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पहली बार इन दावों के बारे में बात की. उसके बाद से रूसी सरकारी मीडिया और राजनेताओं ने इस कथित हमले पर लगातार और भड़काऊ लहजे में बात की है.

रूसी संसद की रक्षा समिति के प्रमुख आंद्रेई कार्तपोलोव ने कहा, “यह हमला रूस के दिल पर प्रहार है. यूक्रेन ने जो किया है, उसके बाद किसी भी तरह की माफ़ी नहीं हो सकती. इन सबूतों में एक नक्शा शामिल है जिसमें कथित तौर पर दिखाया गया कि ड्रोन यूक्रेन के सूमी और चेर्निहिव इलाक़ों से लॉन्च किए गए थे, साथ ही एक वीडियो में बर्फीले जंगल में एक ड्रोन गिरा हुआ दिखा.



