ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में बदमाशों के हौंसले लगातार बढ़ते जा रहे है। पुलिस विभाग की सख्त कार्रवाई से बेखौफ बदमाश किसी भी तरह की वारदात को अंजाम देने में बिल्कूल भी कतराते नहीं है। ऐसा ही मामला अमृतसर से सामने आया है जहां के गांव लोहारका कलां में दो पक्ष के बीच झड़प हो गई। ये झड़प इतनी भयानक हो गई कि दोनों पक्षों में गोली तक चल पड़ी।
सूत्रों से पता चला है कि इस गोली बारी में एक नौजवान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृत नौजवान की 24 साल का था और किसी पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात दिया गया। प्लांट को लेकर पुराना झगड़ा चल रहा था और इसी प्लांट को लेकर फिर से झगड़ा हुआ जिस कारण दूसरे पक्ष ने हरजीत सिंह को गोलियों के साथ छलनी कर दिया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

