ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के नौजवान अपने भविष्य के लिए और काम की तलाश के लिए विदेश की और अधिक से अधिक बढ़ रहे है। जिस कारण विदेश जाने के लिए नौजवान किसी भी तरीके को अपनाने के लिए तैयार है। गलत तरीके से विदेश जाने की इच्छा रखने वाले नौजवानों किसी ना किसी बड़ी मुसिबत में फसते जा रहे है। ऐसा ही एक और मामला नवांशहर से सामने आया है जहां पर एक नौजवान अमेरिका जाने के लिए निकला था और वो रास्ते में ही कही लापता हो गया।
मिली जानकारी अनुसार गौरव नाम का नौजवान ढाई महीने पहले अपने घर से अमेरिका जाने के लिए निकला था जिसके बाद उसकी कोई भी खबर सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि गौरव अवैध तरीके के साथ अमेरिका जाने के लिए घर से रवाना हुआ था। परिजनों का कहना है कि गौरव के बड़े भाई ने उसको अमेरिका भेजने के लिए एजेंट से बात की थी जिसके बाद वो घर से निकल गया था काफी समय तक तो उसके साथ बात होती रही पर उसके बाद उसका फोन आना और जाना बिल्कूल ही बंद हो गया।
साथ ही उनका कहना है कि आखिर समय में गौरव मैक्सिको के जंगलों में था इसके बाद उनकी कोई बात नहीं हुई है। जिस कारण गौरव के परिजनों ने उसकी तलाश करने की मांग की है। गौरतलब है कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब कोई नौजवान विदेश जाने की चाहत में अवैध और गलत तरीका अपनाते है जिससे उनको कई बार अपनी जान से हाथ धोना पड़ जाता है। इन मामलों को देखते हुए सरकार को फर्जी एजेंटो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।


