कैनेडा में महिला ने भारतीय युवक पर किया नस्लीय हमला, कहा Paki अपने देश वापस जाओ !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विदेशों में लगातार बढ़ती जा रही भेदभाव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। विदेशी धरती पर अपने देश को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विदेशों में लगातार बढ़ती जा रही भेदभाव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। विदेशी धरती पर अपने देश को छोड़कर भारतीय नागरिक रोजगार के लिए जाते है पर वहां पर नस्लीय भेदभाव के कारण उनकी भावनाओं को आहत पहुंचाया जा रहा है। ऐसा ही एक और मामला कैनेडा से सामने आया है जहां पर भारतीय नौजवान के साथ एक विदेशी महिला ने नस्लीय टिप्प्णी की।

racist attack

सूत्रों से पता चला है कि कार खड़ी करने के दोनो के बीच तकरार हो गई थी और ये तकरार इतनी बढ़ गई कि विदेशी महिला ने भारतीय नौजवान को पाकिस्तान का नौजवान बोल दिया। झगड़े के दौरान विदेशी महिला ने युवक को कहा पाकि अपने देश वापस जाओं युवक ने इस वारदात की वीडियों भी बनाई तो विदेशी महिला ने भारतीय युवक को लूजर कह कर संबोधित किया और साथ ही कहा पाकि तू फिल्म बना ले, पाकि तू ऐसा ही है गंदी चमड़ी वाला।

racist attack

सूत्रों से ये भी पता चला है कि महिला के द्वारा की गई इस वारदात पर कहा कि उसको बिल्कूल भी अफसोस नहीं है। गौरतलब है कि कैनेडा से इस तरह की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। जिस  कारण पंजाबियों में इस संबंधी काफी रोष पाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *