ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के नौजवान विदेश जाकर अपने भविष्य को शानदार बनाना चाहते है पर ये इच्छा किसी नौजवान की पूरी हो पाती है। 
नौजवान विदेश जाकर ट्रक को चलाना ज्यादा अच्छा समझते है क्योकि वहां पर टेक्स भी कम लगता है और उनको इस तरह की जिंदगी बहुत ही ज्यादा आसान भी लगती है। पर नौजवान इस आसान जिंदगी जीने के चाह में अपना सब कुछ खो बैठते है।
यहां तक की अपनी जिंदगी भी ऐसा ही मामला अमेरिका से सामने आया है जहां पर एक 21 साल के नौजवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कहा जा रहा है कि दो ट्रकों की आपस में टक्कर होने के आने के ये दुखदायी हादसा हुआ है। इस हादसे का करण ट्रक ड्राइवर को नींद आना बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि इस तरह के हादसे बहुत से हुए है पर अपने देश से जाकर वहां पर ट्रक चलाना पंजाबी नौजवान ज्यादा अच्छा समझते है पर इन जैसों हादसे के कारण वो अपनी जिंदगियों को खो बैठते है। फिहलाल मृतक की लाश को भारत लाने की तैयारी की जा रही है।


