ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपने पति के साथ मिलकर ग्राम सचिव के फर्जी साइन कर 56 लाख रुपये के पंचायती फंड का गबन करने के आरोप में पुलिस ने यमुनानगर के साबापुर गांव की महिला सरपंच और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ग्राम पंचायत के कार्यकारी अभियंता दिनेश शर्मा ने बताया कि साबापुर गांव की महिला सरपंच और उसके पति ने गांव के विकास कार्यों के नाम पर पैसे निकलवाकर लाखों रुपये का गबन किया है। उन्होंने बताया कि जब ग्राम सचिव महेंद्र सरपंच से विकास कार्यों का रिकार्ड लेने गया तो सरपंच ने उसे रिकार्ड नहीं दिया। उस समय इस बात का खुलासा हुआ कि उन्होंने ग्राम सचिव के फर्जी हस्ताक्षर कर ये गबन किया है, जबकि इस प्रकार का कोई भी काम गांव में नहीं हुआ था। इसी के चलते उन्होंने सरपंच निशा देवी और उसके पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।
बीडीपीओ की ओर से दर्ज कराए गए मामले के बाद महिला सरपंच निशा देवी ने निराधार बताते हुए कहा कि ग्राम सचिव महेंद्र सिंह ने खुद ये गबन किया है और इसका आरोप वो उस पर लगा रहे है। निशा देवी ने बताया कि उन्होंने गांव में पूरे विकास कार्य करवाएंगे और वो हर जांच के लिए तैयार है।
इस पूरे मामले पर डीएसपी देसराज ने बताया कि बीडीपीओ दिनेश शर्मा की शिकायत पर साबापुर गांव की महिला सरपंच निशा देवी और उसके पति पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। देखने वाली बात ये होगी कि जांच के बाद मामले की क्या सच्चाई निकलकर सामने आएगी?
महिला सरपंच ने पति के साथ मिलकर किया लाखों का गबन !
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपने पति के साथ मिलकर ग्राम सचिव के फर्जी साइन कर 56 लाख रुपये के पंचायती फंड का गबन करने के…
