ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर से विख्यात इंद्रप्रीत चड्ढा खुदकुशी मामले में नया खुलासा हुआ है। गौरतलब है कि चीफ खालसा दीवान के पूर्व प्रधान चरनजीत चड्ढा की अश्लील वीडिया के वायरल होने के बाद वो विवादों में घिर गए थे। चरनजीत चड्ढा पर एक महिला ने शारीरिक शौषण करने का आरोप लगाए था जिसके बाद चीफ खालसा के मैंबरों ने कार्रवाई करते हुए उनको प्रधान पद से हटा दिया गया।
इस मामले के बाद चरनजीत चड्ढा के बेटे इंद्रप्रीत चड्ढा ने इस मामले के कारण आत्महत्य कर ली थी। अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले से जुडा चालान पेश किया है जिसमें पुलिस ने खुलासा किया है कि इंद्रप्रीत चड्ढा के दोनों हाथो ंके निशान गन पाउडर से नहीं मिले है।
इस बात का खुलासा उन्होने फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर किया गया है। इस खुलासे के बाद ये मामला और भी ज्यादा संगिन हो गया है। बता दें कि इंद्रप्रीत चड्ढा ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट पर कई लोगों के नाम लिख कर गया था।


