Surinder Shinda news:मशहूर पंजाबी लोक गायक सुरिंदर छिंदा की तबीयत खराब होने की खबर सामने आ रही है.हालत गंभीर होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक, उनका इलाज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित दीप हॉस्पिटल में चल रहा है.
यह जानकारी उनके करीबी दोस्त और पंजाब बीजेपी के कार्यकारी सदस्य अमरजीत सिंह टिक्का द्वारा दी गई है . उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले छिंदा का लुधियाना के ओरिसन अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था.इसके बाद उनका संक्रमण काफी बढ़ गया. हालत ठीक नहीं होने पर छिंदा को दीप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां वह फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं. छिंदा के लोकसभा सदस्य और राज्य गायक हंस राज हंस भी हालात जानने पहुंचे.
शिंदा ने ‘पुत्त जट्टां दे’, ‘ट्रक बिलिया’, ‘बलबिरो भाभी’, ‘केहर सिंह दी मौत’ जैसे कई हिट गाने दिए हैं.शिंदा पंजाबी गायक कुलदीप मानक के सहयोगी भी रहे हैं.दिवंगत पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला, गिल हरदीप और उनके बेटे मनिंदर शिंदा ने शिंदा से शिक्षा ली है.



