ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में कैप्टन सरकार की ओर से नशे की सप्लाई बंद करने के बाद भी नशे के चलते मौतों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है । अगर बात जिला फिरोजपुर की करें तो पिछले दो महीनों में 15 के करीब नौजवानों की नशे का टीका लगाने से मौत हो चुकी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर के गांव कटोरा का रहने वाले नौजवान सवरन सिंह की नशे का टीका लगाने से मौत हो गई ।
वहीं थाना आरिफ के प्रभारी का कहना है कि ये नौजवान पुलिस की ओर से लगाए कैंप मैं आया था और पिछले एक महीने से नशा छोड़ने की दवाई ले रहा था । पुलिस के मुताबिक उनके परिवार का कहना है कि सवरन सिंह घर से बाहर गया था और पुलिस का कहना है कि सवरन सिंह ने गांव अटारी के पास जब नशे का टीका लगाया तो उसी वक्त उसकी मौत हो गई ।

