ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार पंजाब के नौजवान नशे की बलि चढ़ रहे है। पंजाब सरकार के द्वारा किए गए नशे को लेकर लाखों दावे खोखले ही नजर आ रहे है। ऐसा ही मामला तरनतारन के खेमकरन से सामने आया है जहां एक नौजवान की नशे के कारण मौत हो जाने की खबर सामने आई है।
सूत्रों से पता चला है कि परिजनों का कहना है कि युवक नशे को छोड़ने की दवाई खा रहा था पर उसने फिर से नशा कर लिया जिस कारण उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि नशे के कारण पंजाब के कई नौजवान की मौत हो गई है और पंजाब सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है।
पंजाब सरकार का कहना है कि पंजाब में नशे की सप्लाई को रोक दिया है और अब जो भी नौजवान मर रहे है वो नशे की पुर्ति ना होने के कारण मर रहे है। पर पंजाब के अधिकतर नौजवान नशे की ओवरडोज हो जाने के कारण मर रहे है। जिस कारण पंजाब सरकार को नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।


