ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशा तस्करों को लेकर कई सख्त कार्रवाई की जा रही है इसके बावजुद भी नशा तस्कर नशे की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे है। ऐसा ही मामला संगरुर के सामने आया जहां पर पुलिस ने अवैध शराब की 180 शराब की पेटियों को बरामद किया है।
मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले गैंग पर हमला किया। इस दौरान पुलिस ने पांच तस्करों को और 180 शराब की पेटियों को कब्जे में किया। पर इस गैंग का मुख्य मैंबर सोनू डॉन और उसके 4 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
पुलिस ने बताया कि तीन गाड़ियों में हरियाणा से 180 शराब की पेटियां ला रहे थे पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान उनको रुकने का इशारा किया पर वो नहीं और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही 180 शराब के डिब्बो को भी कब्जे में कर लिया। फिलहाल पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


