ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार की तरफ से तंदरुस्त पंजाब के तहित जिला प्रशासन ने और स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की। बता दें कि मोगा शहर के अलग अलग डेयरी में अचानक छापेमारी की। इस दौरान उन्होने विशेष तौर पर कई वस्तुओं के सैंपल भरे गए।
दुकानों में रखे दूध, मक्खन, पनीर और देसी घी के सैंपल लिए गए। इस कार्रवाई के कारण कई दुकान मालिकों में हफरा तफरी मच गई। सूत्रों से ये भी पता चला है कि कई दुकान मालिक अपनी दुकानों को बंद करके घर चले गए थे।
गौरतलब है कि त्योहार आने वाले है जिस कारण कई डेयरी दुकानदार मिलावटी मिठाईयां बेचते है जिस कारण लोग कई भयानक बीमारियों का शिकार हो जाते है। जिस कारण विभाग ने ये कार्रवाई की।


