ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां देश भर की कई नदियों में विसर्जित की जाएंगी और इसकी शुरुआत हरिद्वार में गंगा नदी में उनकी अस्थियों के विसर्जन के साथ की जा रही है । इस अस्थि कलश यात्रा में शामिल होने के लिए 200 बसों में 15000 बीजेपी कार्यकर्ता देहरादून से हरिद्वार पहुंचे हैं ।
हरिद्वार में वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुरू हो चुकी है जिसमें वाजपेयी जी के परिजनों के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सहित हज़ारों की संख्या में मौजूद बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद हैं
। अस्थियों को रविवार को यहां स्मृति स्थल से उनकी दत्तक पुत्री नमिता और नातिन निहारिका ने एकत्र किया, जिन्हें बाद में हरिद्वार में विसर्जित किया गया।



