Punjab Weather Update Today:
पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम रहने की आशंका है। दिन को तेज हवाएं चल सकती है। धूप के बावजूद ठंड का अहसास बना रहेगा। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य तापमान से ऊपर बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान 25.6 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री होशियारपुर में दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस
जालंधर शहर में पिछले दस दिन से लगातार तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन के समय तेज धूप के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलती रही हैं। वहीं, रात का तापमान भी बढ़ने लगा है, जिससे न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने पहले ही पूर्वानुमान जारी किया था कि आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी।
तापमान में बढ़ोतरी की संभावना-
अगले दो दिन भी इस तरह की हवाएं चलती रहेंगी। वहीं, तापमान बढ़ गया है। सभी जिलों का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री से लेकर 25.6 डिग्री तक दर्ज किया गया है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 6.8 डिग्री से 11.2 डिग्री तक पहुंच गया है। वर्तमान में भी मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है कि अगले छह दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बदलाव देखा जा सकेगा। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि मौसम में बदलाव निरंतर जारी रहेगा और आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने के कारण तापमान में वृद्धि की संभावनाएं अधिक हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



