Punjab Weather Today: पंजाब के अलग-अलग इलाकों में बारिश होने से गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है. इसके साथ ही मौसम भी सुहावना हो गया है. इससे पहले मंगलवार को पारा गिरकर 2.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था. पिछले कुछ दिनों से झेल रहे उमस से लोगों को राहत मिली.
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार से अगले चार दिनों तक पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. जिस से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.और मौसम विभाग द्वारा 6, 7 और 8 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है.
जानिए मौसम का हाल- पंजाब में आज का मौसम
पंजाब में पिछले तीन दिनों से तापमान दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. तापमान में कुल 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई लेकिन मंगलवार को पंजाब के विभिन्न हिस्सों में हुई हल्की बारिश से एक ही दिन में पारा 2.5 डिग्री पर आ गया. हालाँकि, यह सामान्य के करीब रहा. फरीदकोट में सबसे अधिक तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी
इसके अलावा अमृतसर में 35.6, लुधियाना में 33.7, पटियाला में 35.0, पठानकोट में 34.0, बठिंडा में 40.4, गुरदासपुर में 33.0, मुक्तसर में 39.6 डिग्री पारा दर्ज किया गया.खासकर पंजाब के उत्तरी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही पहाड़ों से सटे हरियाणा के सीमावर्ती इलाकों में भी भारी बारिश होगी. भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने भी लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें.



