Punjab: फिरोजपुर में विजिलेंस ब्यूरो ने रेंट कलेक्टर को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, 5,40,000 रु की थी मांग

Ferozepur Vigilance Trap: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो मंगलवार को पंजाब वक्फ बोर्ड जीरा, जिला फिरोजपुर में तैनात रेंट कलेक्टर मोहम्मद इकबाल को रिश्वत की दूसरी किश्त…

Ferozepur Vigilance Trap:

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो मंगलवार को पंजाब वक्फ बोर्ड जीरा, जिला फिरोजपुर में तैनात रेंट कलेक्टर मोहम्मद इकबाल को रिश्वत की दूसरी किश्त के तौर पर 3,00,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है. विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की सतर्कता ब्यूरो टीम ने जाल बिछाकर, आरोपी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 3,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है.

5,40,000 की मांगी थी रिश्वत-

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज बताया कि शिकायतकर्ता गुरुद्वारा सिंह सभा ज़ीरा, ज़िला फ़िरोज़पुर का निवासी है. उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उक्त रेंट कलेक्टर, वक्फ बोर्ड ज़ीरा द्वारा उसे अलॉट की गई ज़मीन का कब्ज़ा दिलाने के बदले में एक सीनियर अधिकारी के नाम पर उससे 5,40,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है. इस सम्बन्ध में उक्त आरोपी ने पहली किश्त के तौर पर शिकायतकर्ता से 70,000 रुपये की रिश्वत ले ली थी.

2.98 लाख कर दिए थे आदा-

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने वक्फ बोर्ड जीरा के नाम पर चेक के माध्यम से 2.98 लाख रुपये की सरकारी फीस पहले ही अदा कर दी थी, जिसमें वक्फ बोर्ड जीरा से लीज पर ली जाने वाली संपत्ति का किराया भी शामिल था. यही चेक विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने छापेमारी के दौरान उक्त आरोपी किराया कलेक्टर मोहम्मद इकबाल के कार्यालय से बरामद किए.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *