Punjab Assambly Special Session:
पंजाब विधानसभा (Punjab Assambly) का विशेष सत्र 30 दिसंबर को बुलाया गया है. इस सत्र में मनरेगा के संशोधन बिल में किए गए बदलाव पर चर्चा की जाएगी. पंजाब मंत्रिमंडल कीआज हुई बैठक में इस पर मंजूरी दे दी गई है.
VB-GRAM G के (Punjab Assambly) खिलाफ विधानसभा पेश होगा प्रस्ताव-
मंत्रिमंडल बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि विधानसभा के विशेष सत्र में संसद के संशोधन बिल में लाए गए बदलावों की चर्चा होगी.(Punjab Assambly) पंजाब के मुख्यमंत्री इन बदलावों पर एतराज जता चुके हैं. आप सरकार VB-GRAM G के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव भी लाएगी. संशोधन के अनुसार, पहले राज्य सरकार योजना के तहत 10% हिस्सा देती थी. अब राज्यों की 40% हिस्सेदारी होगी. पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वड़िंग ने कहा कि विधानसभा में इस मुद्दे पर सरकार को समर्थन दिया जाएगा.
सीएम मान ने पहले भी जताईं थी असहमती-
सीए मान ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ‘मनरेगा’ योजना में बदलाव करके गरीबों की आजीविका को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है… इस मनमानी के खिलाफ पंजाबियों की आवाज उठाने के लिए पंजाब विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाया जाएगा.
अन्य खबरें जानें-
Chandigarh: चंडीगढ़ के मनीमाजरा से 21 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने फोटो प्रकाशित कर लोगों से की अपील
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live
https://www.youtube.com/live/hnwXiu3xct4?si=-zUsHYQPnNXxXBtu



