Punjab Seized Vehicles Action:
पंजाब सरकार ने उच्च न्यायल के आदेशो के बाद एक बड़ा कदम उठाया है। पंजाब सरकार ने 30 दिनों के अंदर पुलिस स्टेशनों के बाहर जब्त किये वाहनों को हटाने के आदेश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री संजीव सिंगला ने 30 दिनों के अंदर पुलिस स्टेशनों के (Punjab Seized Vehicles) बाहर खड़ी गाड़ियों को हटाने के लिए आदेश जारी किए है। उन्होंने कहा कि पंजाब के 424 पुलिस स्टेशनों में जब्त की गई 75 हजार से ज़्यादा गाड़ियों को अब ओपन बिडिंग के ज़रिए बेचा जाएगा।
Punjab Seized Vehicles, कागजात दिखाकर लें गाड़ियां-
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर जब्त की गई गाड़ियों के मालिकों से भी संपर्क किया जा रहा है। वे अपने कागज़ात दिखाकर चालान भरकर अपनी गाड़ियां छुड़ा लें, नहीं तो उनकी भी नीलामी की जा सकती है। क्योंकि पुलिस स्टेशनों के अंदर जगह की कमी के कारण ये गाड़ियां पुलिस स्टेशनों के बाहर सड़कों पर पड़ी रहती हैं।

मोहाली के कुछ पुलिस स्टेशनों में गर्मियों में इन गाड़ियों में आग लग गई थी जिससे बहुत सारी गाड़ियां खराब हो गईं। दूसरा बड़ा कारण यह है कि बरसात के दिनों में इनमें बारिश का पानी जमा हो जाता है जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां भी फैलती हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
Ludhiana Accident: लुधियाना में ट्रक और बाइक की टक्कर, दो युवा भाइयों की मौत, एक घायल, चालक फरार



