PSEB 12th Result 2025: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के विद्यार्थी बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड आज दोपहर 3 बजे परिणाम घोषित करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. बोर्ड ने परिणाम घोषित करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं. यह जानकारी बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि नतीजों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पता चला है कि परिणाम केवल वेबसाइट पर ही घोषित किया जाएगा. पंजाब बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी किया जाएगा. परिणामों की घोषणा के साथ ही बोर्ड राज्य के टॉपर्स की सूची भी साझा करेगा.
इस तरह चेक करे रिजल्ट (Punjab School Education Board Class 12th result today)
छात्रों को अपना परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखना होगा.
सबसे पहले आपको पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा.
इसके बाद आपको वेबसाइट पर सबसे ऊपर दिए गए ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करना होगा.
इसके बाद ‘परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें’ लिंक पर क्लिक करें.
फिर आपको ‘मैट्रिक परीक्षा परिणाम’ पर क्लिक करना होगा.
फिर अपना रोल नंबर दर्ज करें और ‘फाइंड रिजल्ट’ पर क्लिक करें.
यहां से आप विषयवार अंक देख सकते हैं.
SMS के जरिए भी रिजल्ट देखने का मौका (Punjab School Education Board Class 12th result today)
जिन छात्रों के पास स्मार्टफोन नहीं है, वे भी स्वयं परिणाम प्राप्त कर सकेंगे. इसके लिए आपको कीपैड मोबाइल पर एसएमएस पर जाना होगा और PB10 रोल नंबर, PB12 रोल नंबर लिखकर नंबर- 5676750 पर भेजना होगा. एसएमएस भेजने के कुछ देर बाद आपका रिजल्ट बोर्ड ऑफिस से भेज दिया जाएगा.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



