Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर जारी; कई जीलो में बारिश की संभावना

Punjab-Haryana Weather: पंजाब में मौसम लगातार बदल रहा है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 1.6 डिग्री सेल्सियस की…

Punjab-Haryana Weather: पंजाब में मौसम लगातार बदल रहा है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि यह सामान्य के करीब है, लेकिन गर्मी का असर बढ़ रहा है. पंजाब में अगले तीन दिनों तक तापमान में वृद्धि जारी रहेगी. हालांकि, 17 मई से फिर राहत मिलने की उम्मीद है.(Punjab-Haryana Weather update)

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक था. चंडीगढ़ (Chandigarh weather update) शहर में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 40.6 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, अमृतसर और गुरदासपुर जैसे जिलों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जिससे लू जैसे हालात बन गए.

मौसम विभाग ने 17 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है.11 जिले ऐसे हैं जहां बारिश की संभावना है. इस दिन नवांशहर, मोहाली, पटियाला, संगरूर, मानसा, बठिंडा, फाजिल्का और मुक्तसर जिलों में छिटपुट बारिश (25% से कम क्षेत्रों में) होने की संभावना है.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) प्रदेश में मंगलवार दोपहर को अचानक से मौसम में बदलाव हुआ. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से दोपहर को हिसार जिले में वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई. इसके साथ ही प्रदेश के नौ जिलों में वर्षा होने से मौसम सुहावना हो गया. आने वाले दिनों में भी कम सक्रियता वाला पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. आने वाले दिनों में वर्षा की संभावना के साथ ही अभी तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हुई है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *