Greece Earthquake News: ग्रीस में भूकंप के झटके, 6.3 की तीव्रता से कांपी धरती

Earthquake strikes Greece: ग्रीस के क्रेते (Crete) में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने बताया कि…

Earthquake strikes Greece: ग्रीस के क्रेते (Crete) में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने बताया कि बुधवार को ग्रीस के क्रेते द्वीप पर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया. GFZ ने बताया कि भूकंप 83 किलोमीटर (51.57 मील) की गहराई पर था. अभी तक भूकंप के बाद किसी बड़े नुकसान की किसी तरह की जानकारी नहीं है

जीएफजेड ने बताया कि भूकंप 83 किलोमीटर (51.57 मील) की गहराई पर आया. यह भूकंप सुबह-सुबह आया। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग डर गए और अपने घरों से बाहर भागने लगे. स्थानीय प्राधिकारी और आपातकालीन टीमें स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही हैं तथा निवासियों से सतर्क रहने का आग्रह कर रही हैं. राहत की बात यह है कि इस भूकंप में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

इतने शक्तिशाली भूकंप के बाद लोगों से सावधान रहने का आग्रह किया गया है. भूकंप स्थानीय समयानुसार प्रातः 1:51 बजे आया. जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके मिस्र के काहिरा के साथ-साथ इजरायल, लेबनान, तुर्की और जॉर्डन में भी महसूस किए गए.

ग्रीस के साथ-साथ मिस्र के नागरिकों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के राष्ट्रीय खगोल विज्ञान एवं भूभौतिकी संस्थान ने जानकारी दी है कि भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *