ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर में सीआईए स्टाफ ने हेरोइन सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार पुलिस टीम गश्त पर थी जब उन्होने दो पैदल आ रहे युवकों को शक के आधार पर रोकना चाहा। तो दोनों युवक पुलिस की टीम को देखते ही भागने लगे।
पुलिस मुलाजिमों ने युवकों का पीछा करके काबू किया। पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने से उनसे 22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों की पहचान विक्रमजीत सिंह व साहिल सहदेव के रूप में हुई है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि इन युवकों के ऊपर पहले भी कई मामले दर्ज है। दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

