पानी के मसले पर सरकार को घेरने जा रहे Ex Gangster लक्खा सिधाना गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में पानी बचाओ पंजाब बचाओ कमेटी के मैंबर लक्खा सिधाना और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी अनुसार शाहकोट उपचुनाव…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में पानी बचाओ पंजाब बचाओ कमेटी के मैंबर लक्खा सिधाना और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी अनुसार शाहकोट उपचुनाव में प्रचार करने आ रहे कैबिनेट मंत्रियों और दिग्गज कांग्रेसी नेताओं से लक्खा सिधाना पानी के मसले पर सवाल करने आ रहे थे। इस दौरान लक्खा सिधाना ने ये कहना था कि वो पंजाब को बचाएं यदि वो पंजाब को दूषित हो रहे पानी से बचा नहीं सकते तो वो उनको वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है।

lakha sidhana 1

इसको लेकर वो रैली भी करने वाले थे। पर पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद पहले से ही रास्ते में बड़े स्तर पर नाकाबंदी कर ली थी। नाकाबंदी के कारण लक्खा सिधाना को गिरफ्तार कर लिया गया।

lakha sidhana

वहीं दूसरी तरफ गिरफ्तारी के बाद लक्खा सिधाना ने नारेबाजी करते हुए पंजाब सरकार को दोष लगाया कि इस समय पंजाब के पानी में जहर फैल रहा है जिस कारण कई तरह की बीमारियां फैल रही है।

lakha sidhana 1

लक्खा सिधाना सहीत उसके 30 के करीब समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। बता दे कि पंजाब के पूर्व गैंगस्टर लक्खा सिधाना पानी के कारण फैल रहे जहर को रोकने के लिए  संघर्ष के मैदान में उतरे है और वो पानी बचाओ, पंजाब बचाओ कमेटी के मैंबर भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *