ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में कर्ज से परेशान होकर किसान के द्वारा खुदकुशी करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब सरकार ने किसान खुदकुशियों को रोकने के लिए कर्ज मांफी स्कीम को लागु की पर इस स्कीम के बावजुद भी किसानों की खुदकुशियां थमी नहीं। कर्ज से परेशान किसान इसलिए खुदकुशी कर रहे है क्योकि उनका नाम कर्ज माफी की स्कीम नहीं आ सका।
ऐसा ही मामला बठिंडा की मोड़ मंडी के गांव राजगढ़ से सामने आया है। जहां पर एक किसान ने अपनी जान इसलिए देंदी क्योकि उसका नाम कर्ज माफी की सूची में नहीं आया था। बता दे कि इस किसान के ऊपर करीब 8 लाख रूपए का कर्ज था जिस कारण वो काफी समय से परेशान चल रहा था।
वहीं दूसरी तरफ किसान कर्ज माफी स्कीम में नाम ना आने की वजह से उसने जहरीली दवाई पी कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। कर्ज से परेशान हो कर किसान खुदकुशी कर रहे थे पर अब स्कीम के कारण भी किसानों की खुदकुशी जारी है। जिस कारण पंजाब सरकार पर कई सवाल खड़े हो रहे है। आखिर कब पंजाब सरकार किसानों के हित के लिए कुछ करेंगी ये आने वाले समय में ही पता चलेगा।


