‘गैंगस्टरों ते वार’ का 111वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 484 स्थानों पर छापेमारी, 238 गिरफ्तार, युद्ध नशों  विरुद्ध

चंडीगढ़, 11 मई: मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 111वें दिन पंजाब पुलिस ने आज…

DAY 115 OF GANGSTRAN TE VAAR: PUNJAB POLICE CONDUCTS 552 RAIDS; 276 HELD, YUDH NASHIAN VIRUDH

चंडीगढ़, 11 मई:

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 111वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 484 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया एक विशेष अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 111वें दिन पुलिस टीमों ने एक हथियार सहित 238 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान शुरू होने के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 28,336 हो गई है।

इसके अलावा, 68 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 25 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 3 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी साझा कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी दे सकते हैं।

इस दौरान पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के 436वें दिन 105 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.3 किलोग्राम हेरोइन, 80 किलोग्राम भुक्की, 476 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 1300 रुपये ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही पिछले 436 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 63,551 तक पहुंच गई है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 9 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ एवं पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया।

अन्य ख़बरें जानें-

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *