ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जिसके चलते पंजाब हरियाणा और दिल्ली में ठंड बढ़ गई है। ठंड के दौरान सबसे ज्यादा यातायात की समस्या होती है। इस मौसम में कोहरे की समस्या के होते हुए हम न बाहर जाना छोड़ सकते हैं और न ही रोजाना के काम छोड़ सकते हैं। मगर हर साल कोहरा दिसंबर से शुरु होता था | और इस साल कोहरे ने दिवाली के बाद से ही अपना कहर बरपाना शुरु कर दिया है। जिसके चलते कई लोगों ने अपनी जिंदगीयां खो दी है। और कई लोग अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। मगर बेवक्त आए इस कोहरे ने हर किसी की रफ्तार पर रोक लगा दी है।
समय से पहले कोहरे ने दी दस्तक !

अभी ठंड की शुरुआत ही हुई है और उधर सड़क हादसों का सिलसिला शुरु हो गया है। आए दिन विजिबिलिटी कम से कम हो रही है। जिसके चलते सड़क हादसों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसा ही एक मामला फिरोजपुर में देखने को मिला है। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का ऐलान किया है।

ठंड के मौसम में कोहरे का होना लाजमी है, लेकिन ये कोहरा कभी-कभी गहरे रूप में सामने होता है | ऐसी स्थिति भी होती है कि रात तो रात सुबह के 10 से 12 बजे तक भी कोहरे की चपेट में लोगों की दिनचर्या प्रभावित रहती है | घने कोहरे के प्रभाव से सबसे ज्यादा यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है | ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों का क्या कहना है | उसके लिए देखए ये रिपोर्ट
उत्तर भारत पर छाया कोहरा | उत्तर भारत पर छाया कोहरा पटाखे और पराली जलाने से ज्यादा माना जा रहा है
अब हम बात करते हैं ट्रेन और हवाई उड़ानों की | कोहरे का कहर केवल सड़कों तक ही सीमित नहीं रहता है। कोहरा अपना छाप ट्रेन और हवाई उड़ानों पर भी छोड़ता है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को कोहरे के कारण करीब 24 से 30 घंटे तक ट्रेन का इंताजार करना पड़ता है। ऐसे में हवाई यात्रा करने वाले यात्री भी परेशान नजर आ रहे हैं। देखिए ये रिपोर्ट
कोहरे की मार !
लगातार प्रदूषण के बढऩे से दिल्ली समेत देश के कई राज्यों की आबो-हवा बेहद जहरीली हो गई है। वहीं अब एक बार फिर से एन जी टी ने दिल्ली समेत कई राज्यों को फटकार लगाईं है।
Watch Video




