ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ाई जाएगी। हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज होगा जिसका हर साल 2 हजार नये डॉक्टर्स के निर्माण करने का उद्देश्य है।
आपको बता दें कि यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आयोजित स्टेट हेल्थ अवार्ड में दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा मेडिकल हेल्थ इंश्योरेंस योजना बन रही है ताकि अस्पतालों में गरीबों को इलाज करवाने में कोई कष्ट न हो।


